Bihar Breaking Live

गोपाल गौशाला में चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम:

नवगछिया: थाना क्षेत्र के शहरी क्षेत्रो में इन दिनों बेखौफ चोरों का आतंक है,शहर के गोपाल गौशाला नवगछिया कार्यालय में बेखौफ चारों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है।बुधवार अहले सुबह गोपाल गौशाला परिसर में चोरी की घटना से सनसनी फैल गयी। गौशाला परिसर से सटे पोखर समीप चोरी किये गये समान का कुछ अंश मिला । चोरी की घटना की सूचना पर नवगछिया पुलिस मौके पर पहुंची और घटना से संबंधित जांच की है।
  इस बाबत गोपाल गोशाला नवगछिया के सचिव रामप्रकाश रूंगटा ने नवगछिया थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराते बताया कि बुधवार अहले सुबह गोपाल गौशाला नवगछिया के कार्यालय में अज्ञात चारों ने चोरी की है। गौशाला मैनेजर अनिल यादव द्वारा चोरी की घटना की सूचना मिली।
 अज्ञात चारों ने कार्यालय का ताला तोड़कर 31640 रुपया व कार्यालय में रखे अलमीरा को लेकर सटे पोखर के पास गये जहां अलमीरा में रखे कागजात को क्षत विक्षत कर दिया सखथ ही कुछ महत्वपूर्ण कागजात व नगद लेकर फरार हो गया। बेखौफ अज्ञात चारों ने गोशाला परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरा को नुकसान पहुंचाते लगे एलसीडी लेकर गायब हो गया । इधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरी की घटना की रात गोपाल गौशाला में सोये मैनेजर अनिल यादव ,विद्यासागर भगत, कन्हैया सिंह से पुलिस ने पूछताछ की है।

Post a Comment

0 Comments