नवगछियान्यूज भागलपुर बिहार
नवगछिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का माले - कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका:
नवगछिया: किसान बिल को रद्द करने की मांग पर दिल्ली पहुंच रहे किसानों पर दमन के खिलाफ बुधवार को भाकपा माले, अखिल भारतीय किसान महासभा व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नवगछिया स्टेशन रोड में प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया।
भाकपा माले महासचिव विन्देश्वरी मंडल ने संबोधित करते कहा - किसानों का गुस्सा पूरी तरह जायज है, ये कानून खेती और किसानी को चौपट कर कॉरपोरेटों का गुलाम बनाने वाली नीतियां हैं। आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत आलू-प्याज जैसे आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी और कालाबाजारी नहीं हो सकती थी, लेकिन अब उसका दरवाजा खोल दिया गया है। अब पूंजीपति सस्ते दर पर किसानों का सामान खरीदेंगे और और फिर महंगा बेचेंगे। उन्हें मुनाफा कमाने की छूट मिल गई है। किसानों की मांग थी कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य की गांरटी करे,खेती के लागत का डेढ़ गुनी कीमत तय करने की सिफारिश स्वामीनाथन आयोग ने की थी, लेकिन सरकार उसे केवल कागज पर लागू कर रही है, जमीन पर वह कहीं लागू नहीं है। यह किसानों के साथ बड़ा धोखा है।
Post a Comment
0 Comments