Bihar Breaking Live

सन्हौला में मनरेगा में अनियमितता का मामला प्रकाश में आया :

भागलपुर: सन्हौला प्रखंड के पंचायत सिलहन खजुरिया में मनरेगा कार्य में अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है ,जिसको लेकर स्थानीय निवासी चन्द्रशेखर द्वारा मामले की शिकायत विभागीय पदाधिकारी से की है। उन्होंने पंचायत के योजनाओं की स्थिति के बारे में स्थानीय पदाधिकारी से अवगत कराते लिखित शिकायत की है। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधि की कार्यशैली को सवालों के घेरे में बताया है। मामले की लिखित आवेदन उपरोक्त पदाधिकारी को प्रेषित की गई है।

Post a Comment

0 Comments