Bihar Breaking Live

बड़ी खबर : पप्पू भगत हत्याकांड में दो मास्टरमाइंड आरोपी धराया:

भागलपुर पुलिस ने हाल ही के दिनो में हुए पप्पू भगत की हत्या में दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। भागलपुर पुलिस की तकनीकी विभाग ने पप्पू भगत की हत्या में इस्तेमाल हुए मुबाईल फोन के बारे में जानकारी निकाली जिसके बाद पुलिस ने पीरपैंती बाखरपुर निवासी ओमप्रकाश यादव और उसके चालक जगरनाथ को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से तीन मोबाइल बरामद किया गया है। तकनीकी निगरानी में नामजद आरोपित कौशल यादव के बहनोई ओमप्रकाश और उसके चालक जगरनाथ की बातचीत, मोबाइल टावर लोकेशन से उनकी संलिप्तता उजागर हुई है। 
घटनास्थल पर कौशल, ओमप्रकाश और उसका चालक भी मौजूद था। हत्या को अंजाम देने के बाद माउंट असीसि स्कूल के रास्ते भाग के मशाकचक के पीरपैंती रास्ते भागे थे। घटना के दिन लोगों में दहशत का माहौल बन गया था, लोग डर से देर शाम निकला छोर दिए थे। पुलिस की इस उपलब्धि से लोगों में भरोसा जगा है। जिस जगह हत्या हुई उस इलाके में पप्पू भगत की मुकम्मल रेकी कर एक घंटे पहले जमा हुए। फिर हत्या को अंजाम दे भाग निकले।

Post a Comment

0 Comments