Bihar Breaking Live

बढ़ते अपराध को लेकर थानाध्यक्ष से एसपी ने मांगा रिपोर्ट :

नवगछिया : नवगछिया शहरी क्षेत्र में अपराधिक घटनाओं में बढ़ोत्तरी हुई है। शहर में दिनदहाड़े गोलीबारी , रंगदारी घटना के बाद व्यवसायी वर्गों  में भय का माहौल बना हुआ है। भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मंडल शुक्रवार को पटना पहुंचे जहाँ उन्होंने नवगछिया विधि व्यवस्था के बारे में उपमुख्यमंत्री तक जानकारी दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने सरदार पटेल भवन स्थित डीजीपी कार्यालय पहुंच उनसे मुलाकात की ,हाल के दिनों में नवगछिया में हुए अपराधिक घटनाओं के बारें में बारिकी से बताया है। इधर नवगछिया एसपी स्वप्रन्ना जी मेश्राम ने शनिवार सुबह करीब ग्यारह बजे नवगछिया थाना पहुंच लंबित मामलों के बारे में थानाध्यक्ष अमर विश्वास से रिपोर्ट कार्ड मांगा है। उन्होंने शहरी क्षेत्र में बढ़ रहे गोलीबारी, बाईक गैंग सहित जाम की समस्या को लेकर सख्त निर्देश दिया है। उन्होंने शहरी क्षेत्र में गश्तीदल प्रभावशाली बनाने , लंबित कांडों के निष्पादन करने तथा शराब बिक्री पर रोक लगाने का निर्देश दिया। एसपी ने जानकारी देते कहा शहरी क्षेत्र में हाल के दिनों में हुए आपराधिक घटनाओं के बारे में जानकारी ली गई है, उपरोक्त अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। समाज में अमन चैन को प्रभावित करने वाले असमाजिक तत्वों पर कारवाई की तैयारी पुलिस कर रही है, चोरी छुपे शराब की तस्करी कर रहे लोगों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है।

Post a Comment

0 Comments