मदद की आस लिये ऑफिस के चक्कर काट रहा पीड़ित किसान:
नवगछिया : भूमि विवाद निपटारे को लेकर बिहार सरकार द्वारा सख्त निर्देश जारी किया गया है । भागलपुर जिलाधिकारी द्वारा बीते दिनों जिले के सभी अंचलाधिकारी को सख्त निर्देश दिया गया था कि जल्द भूमि विवाद संबंधित कांडों का निष्पादन करें। सख्त निर्देश के बावजूद भी भूमि विवाद में पीड़ित ऑफिस व थाने के चक्कर काट रहे है। मामला नवगछिया थाना क्षेत्र के नावादा से है जहाँ 27 दिसंबर से थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित किसान चानो सिंह न्याय की गुहार लगाते एसपी कार्यालय , अंचल कार्यालय व थाना में प्रतिदिन मदद की आस लिये न्याय की गुहार लगा रहे है। पीड़ित किसान चानो सिंह का कहना है खेत में खेसारी का फसल बोयें थे आरोपित पक्ष द्वारा फसल काट लिया गया। जमीनी पर फसल काटने गये तो आरोपित द्वारा मारपीट किया गया। 27 दिसंबर को उन्होंने एसपी कार्यालय , अंचल कार्यालय में इस विषय में आवेदन दिया । पीड़ित किसान को एसपी व अंचलाधिकारी से न्याय का आश्वासन मिला उन्होंने नवगछिया थाना में प्राथमिकी हेतु आवेदन दिया । गुरूवार को नवगछिया थाना पहुंचे पीड़ित किसान ने कहा सुबह से देर शाम तक न्याय की आस में प्रतिदिन ऑफिस व थाने के चक्कर काट रहा हू। इधर देर शाम नवगछिया थाना की गश्ती दल पीड़ित किसान के घर पर गई और मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
Post a Comment
0 Comments