जिलास्तरीय क्रिकेट मैच में नवगछिया के समीर बने मैन ऑफ द मैच:
संवाददाता - विहान सिंह राजपूत की कलम से पूरी रिपोर्ट
नवगछिया : पूर्णिया के गुलाबबाग में जिला स्तरीय क्रिकेट मैच में सोमवार को नवगछिया के समीर ने शानदार गेंदबाजी की है। डिजाइर स्टीकर की तरफ से खेलते नवगछिया नया टोला के समीर राज ने 25 रन देकर पांच विकेट लिये। समीर की शानदार गेंदबाजी से डिजाइर स्टीकर की टीम ने जीत हासिल की । जिलास्तरीय इस मैच में समीर राज को मैन आफ द मैच का खिताब मिला है।
Post a Comment
0 Comments