नवगछिया :स्वर्ण व्यवसायी से रंगदारी मामले की छानबीन में जुटी पुलिस:
नवगछिया : भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर में बीते दिनों स्वर्ण व्यवसायी से चार लाख रंगदारी मांगने का मामला सामने आया था , मामले की प्राथमिकी के बाद स्थानीय पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है, पुलिस ने बाजार के कई दुकान के सीसीटीवी फुटेज को बारिकी से देखा है। स्थानीय लोगों से पूछताछ में पैसा से लेन - देन का मामला सामने आ रहा है। बताया जाता है बिट्टू पोद्दार ने आरोपित से पैसे की लेन - देन की है। पैसा के लिऐ आरोपित दुकान पर गया था जहां स्वर्ण व्यवसायी से आरोपित द्वारा मारपीट की घटना हुई थी। इस बाबत स्थानीय भवानीपुर पुलिस ने आरोपित के संगे संबंधी के घर छापेमारी की है।
Post a Comment
0 Comments