Bihar Breaking Live

अपराध - जमीनी विवाद में किसान को घर घूसकर गोली से किया छल्ली :

नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के सधुवा में सोमवार देर शाम बेखौफ अपराधियों ने जमीनी विवाद में घर घूसकर किसान की हत्या कर दी। मृतक किसान का नाम कृष्ण कुमार भारती उर्फ मतवाला है। परिजनों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस के पूछताछ में परिजनों ने बताया रेलवे के जमीन को लेकर करीब दो वर्ष से विवाद चल रहा था जिसको लेकर बीते वर्ष आपसी समझौता हुआ था लेकिन समझौता के बाद भी गांव के सरोज यादव व उनके परिजनों द्वारा जमीन खाली करने को लेकर विवाद चल रहा था। परिजनों का कहना है बीते एक सप्ताह पूर्व में कृष्ण कुमार भारती को उपरोक्त अपराधी प्रवृत्ति के लोगों द्वारा जान मारने की धमकी दी गई थी। सोमवार शाम के करीब आठ बजे हथियार लैंस सात की संख्या में अपराधी कृष्ण कुमार भारती के घर आ धमके गाली गलौज करते कहा जमीन खाली कर दो, इतना कहकर अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां कृष्ण कुमार मतवाला चला दी, आधा दर्जन गोली से अपराधियों ने किसान को छल्ली कर दिया । जहाँ मौके पर उसकी मौत हो गई। 

इधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। मृतक किसान कृष्ण कुमार भारती उर्फ मतवाला के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मामले को लेकर रंगरा ओ.पी प्रभारी राजेश राम ने बताया है जमीनी विवाद में हत्या की बात मृतक के परिजनों द्वारा कही गई है। घटना से संबंधित हर पहलू पर जांच की जा रही है। 

घटना के बाद इलाके में भय का माहौल बना हुआ है। मृतक के परिजन बार बार दहाड़ मार रो रहे है घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगा रहे है। किसान की गोली छल्ली कर हत्या से इलाके में डर का माहौल बना हुआ है। किसान की हत्या से रंगरा चौक के दर्जनों दुकानदार आनन फानन में दुकान बंद कर घर निकल लिये। लगातार पुलिस जिला में बढ़ते अपराध से पुलिस की कार्यशैली सवाल के घेरे में है।

Post a Comment

0 Comments