सड़क दुर्घटना में चार घायल:
नवगछिया : रंगरा चौक ओपी क्षेत्र के एनएच 31 पर सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्ति घायल हो गए। घायलों में रंगरा चौक ओपी क्षेत्र के तिनटंगा दियारा राज कुमार ठाकुर के पुत्र प्रभात कुमार, भूपेंद्र मंडल के पुत्र सुधीर कुमार, चंद्रकिशोर गुप्ता के पुत्र सचिन कुवंर हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं परवत्ता थाना के जमुनिया निवासी मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गए। घायल जमुनिया निवासी स्वर्गीय राजेंद्र साह के पुत्र कुंदन कुमार हैं। घायल को इलाज के लिए परिजनों ने अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर किया गया
Post a Comment
0 Comments