लंबित कांडों का समीक्षा करने डीआईजी सुजीत कुमार पहुंचे नवगछिया:
नवगछिया: बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने व लंबित कांडों की समीक्षा करने भागलपुर रेंज डीआईजी सुजीत कुमार मंगलवार दोपहर नवगछिया पहुंचे। पुलिस जिला नवगछिया के नदी थाना का उन्होंने अचैक निरीक्षण किया। अचैक निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना के विभिन्न दस्तावेजों की जांच की। उन्होंने नवगछिया एसपी स्वपन्ना जी मेश्राम समेत पुलिस पदाधिकारियों को अपराध पर अंकुश लगाने के लिए खास रणनीति के साथ काम करने का निर्देश दिया है। नदी थाना के स्टेशन डायरी का अवलोकन करते सभी थानाध्यक्षों को स्टेशन डायरी अपडेट रखने का निर्देश दिया है। इसके अलावे वारंटियों और फरार अपराधी की गिरफ्तारी में तेजी लाने और सघन गश्ती करने का निर्देश दिया। उन्होंने भूमि विवाद से संबंधित पूंजी के बारे में जानकारी लेते कहा सभी थानाध्यक्ष अपने स्थानीय अंचलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर भूमि विवाद मामले का निष्पादन करें।
Post a Comment
0 Comments