Bihar Breaking Live

महापौर सीमा साहा और उप महापौर राजेश वर्मा की बच गई कुर्सी, गिर गया अविश्‍वास प्रस्‍ताव, पार्षदों को दी बधाई:

भागलपुर नगर निगम : आखिरकार मेयर सीमा साहा ओर डिप्टी मेयर राजेश वर्मा की कुर्सी बच गई। अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर चर्चा के दौरान 22  पार्षद ही शामिल हुए। वोटिंग के लिए 26 पार्षद की आवश्यकता थी। मेयर और डिप्‍टी मेयर के समर्थक पार्षदों ने चर्चा ने भाग नहीं लिया। भागलपुर नगर में 51 वार्ड हैं, जिसमें वर्तमान 50 वार्डों में पार्षद हैं। इसके पूर्व सभी ने सर्वसम्‍मति ने सरयुग साह को प्रोटेम सभापति चुना। जिला अधिकारी प्रणव कुमार ने प्रेक्षक के रूप को जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अरूण कुमार सिंह को प्रतिनियुक्‍त किया था। 
अविश्‍वास प्रस्‍ताव के दौरान चर्चा के दौरान पार्षदों के उठाए गए सवालों पर गहनता से विचार विमर्श किया गया। उनके सात मागों पर मेयर और डिप्‍टी मेयर पर विचार करने का भरोसा दिया है। भागलपुर के विकास पर भी चर्चा हुई। स्‍मार्ट सिटी योजना में हो रही लापरवाही पर भी चर्चा की गई। मेयर सीमा साहा और उप महापौर राजेश वर्मा ने सभी पार्षदों को भरोसा दिया कि सभी को विश्‍वास में लेकर कार्य किया जाएगा। अविश्‍वास प्रस्‍ताव गिर जाने पर मेयर और डिप्‍टी मेयर ने शहर में जुलूस निकाला। उन्‍होंने सभी पार्षदों को बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments