Bihar Breaking Live

एक लाख चालीस हजार का प्रतिबंधित जर्दायुक्त पानमसाला जब्त :

नवगछिया : पान मसाला पर प्रतिबंध के बावजूद शहर में पान मसाला का खरीद बिक्री जारी है। रविवार को शहरी क्षेत्र के गरीबदास ठाकुरबाड़ी जनक सिंह रोड से पुलिस ने एक पिकअप से भारी मात्रा में प्रतिबंधित जर्दायुक्त पानमसाला को जब्त किया है। पिकअप चालक नावादा निवासी सुजीत कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। मामले को लेकर नवगछिया थानाध्यक्ष अमर विश्वास ने बताया जनकसिंह रोड में सुबह प्रतिबंधित गुटखा लदे पिकअप को जब्त किया गया , चालक सुजीत से पूछताछ में बताया कि भागलपुर से नवगछिया गुटखा लेकर आया था शहरी क्षेत्र के दुकानदार संतोष चौधरी व अमित जलान के यहाँ गुटखा की डिलीवरी होनी थी। प्रतिबंधित पान मसाला में 28 बोरा राजनिवास व 7 बोरा जर्दायुक्त मसाला को बरामद किया गया है। जब्त पान मसाला की बाजार मूल्य करीब एक लाख चालीस हजार बताया जाता है। देर शाम स.अ.नि चन्द्रिका राम के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Post a Comment

0 Comments