संजो की हत्या का मास्टरमाइंड सिन्टू गिरफ्तार:
नवगछिया: 30 नवंबर को प्रखंड परिसर के अर्ध निर्मित मनरेगा भवन में संजो देवी की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी । संजो देवी हत्या मामले का नवगछिया पुलिस की विशेष टीम ने हत्या की गुत्थी को सुलझा दिया है। इस मामले में आकाश की गिरफ्तारी के बाद आखिरकार हत्या में मुख्य भूमिका में रहे सिन्टू पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस करते एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया हत्या में सिन्टू व आकाश पासवान ने अंजाम दिया। पुलिस द्वारा बारिकी से जांच में अवैध संबंध की बात सामने आई है। सिन्टू ने पूछताछ में बताया कि संजो से अवैध संबंध था। हाल ही के दिनों में उसने शादी किया था ,शादी के बाद सिन्टू संजो से दूरी चाहता था। संजो देवी सिन्टू का सरदर्द बन गई थी इधर आकाश मृतका की बेटी नंदनी से प्यार करता था, नंदनी को खोने का डर से आकाश और सिंटू ने पैसा देने की बात कहकर संजो उर्फ सुनीता देवी को नवगछिया प्रखंड बुलाया जहां उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। नवगछिया पुलिस की विशेष टीम में पुलिस अवर निरीक्षक मो.महताब खां, हरिशंकर काश्यप द्वारा सिन्टू पासवान को उसके बहन के घर भरतखंड खगड़िया से गिरफ्तार कर लिया गया।
Post a Comment
0 Comments