शिक्षक को जान मारने की मिली धमकी:
नवगछिया : थाना क्षेत्र के रसलपुर वार्ड नंबर चार निवासी विजय यादव के घर रह रहे शिक्षक राकेश कुमार रौशन ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़ित शिक्षक मिरखी मधेपुरा निवासी राकेश कुमार रौशन ने आवेदन देते कहा है वर्तमान में अपने ससुराल रसलपुर में परिवार के साथ रह रहे है , रसलपुर निवासी सुमित उर्फ राणा यादव व राकेश यादव द्वारा घर घूसकर गाली गलौज व फोन से जान मारने की धमकी देता है साथ ही उनकी पुत्री को शादी की नीयत से भगाने की साजिश करता है । वर्तमान समय में पीड़ित शिक्षक मध्य विद्यालय महदत्तपुर में कार्यरत है , उन्होंने आवेदन देकर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
Post a Comment
0 Comments