Bihar Breaking Live

किसान चौपाल से कृषि कानून के हर पहलू से अवगत करायेगी भाजपा:

नवगछिया : किसान बिल को लेकर भाजापा कार्यकर्ता किसानों के बीच जायेगी और बिल से संबंधित हर पहलू के बारे जानकारी देगी। सोमवार को भाजपा कार्यलय नवगछिया में भाजापा जिलाध्यक्ष विनोद मंडल के नेतृत्व में प्रेस वार्ता रखी गई। प्रेस वार्ता में कृषि बिल को लेकर जानकारी दी गई। भाजापा जिलाध्यक्ष विनोद मंडल ने कहा - नये कृषि कानून बिल किसानों के हित के लिए है। इससे आम किसानों को लाभ पहुंचेगी। इसकी सच्चाई से अवगत कराने के लिए 23 दिसंबर को भाजपा कार्यालय नवगछिया में किसान चौपाल लगाया जाएगा , जिसमें किसानों को कृषि बिल से संबंधित हर पहलू पर जानकारी दी जाएगी, वर्तमान में विपक्ष द्वारा किसानों के बीच भ्रमक प्रचार प्रसार किया जा रहा है ऐसे में किसानों को बिल के बारे में जानकारी देने के लिए भाजपा कार्यकर्ता किसानों के बीच केन्द्र सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं एवं किसान बिल के लिए जागरूक करेगी। 

प्रेस वार्ता में मैजूद भाजपा के अरविंद चौधरी ,सत्य प्रकाश झा, भोला कुवंर,मुकेश राणा, अजीत पटेल, रंजीत झा, पंकज शर्मा,विपिन मंडल ने किसान बिल को लेकर कहा - नये कृषि कानून में किसानों के लिए मुख्य प्रावधान राज्यों की अधिसूचित मंडियों के अलावे राज्य के भीतर एवं बाहर देश के किसी भी स्थान पर किसानों की अपनी उपज निर्बाध रूप से बेचने का अवसर प्रदान करेगा। किसानों को अपने उत्पाद पर कोई उपकर नहीं देना होगा। उन्हें माल ढुलाई का खर्च भी वहन नहीं करना होगा। किसानों को ट्रेडिग मंच उपलब्ध कराने का प्रावधान है। किसान खरीददार से सीधे जुड़ सकेंगे जिससे बिचौलिए को मिलने वाले लाभ सीधे किसानों को मिल पायेगा। इस विधेयक से किसानों की पहुंच अत्याधुनिक कृषि प्रौद्योगिकी, कृषि उपकरण एवं उन्नत खाद बीज तक होगी। किसानों को अनुबंध में पूर्ण स्वतंत्रता रहेगी कि वह अपनी इच्छा के अनुरूप दाम तय कर उपज बेच सकते है।

Post a Comment

0 Comments