भागलपुर का स्थानीय श्री श्री गौशाला में मनाया गया भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन का जन्मदिवस:
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन जी का जन्मदिवस भागलपुर का स्थानीय श्री श्री गौशाला में मनाया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश चंद्र मिश्रा ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन नगर चौधरी ने किया। जिसमें सर्वप्रथम भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं ने केक काट कर एक दूसरे को बधाई देते हुए उनका जन्मदिन उत्साह से मनाया। तत्पश्चात गौशाला प्रांगण में गौ माता की सेवा का कार्यक्रम किया गया। सेवा के कार्यक्रम में गौ माता की सवामणी का भोजन बनाकर गौ माता को भोजन कराया गया। हरित बिहार के सपने को साकार करने हेतु वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। जिसके निमित्त सागवान, पीपल एवं फलदार वृक्ष लगाए गए। साथ ही साथ गरीब एवं असहाय व्यक्तियों महिलाओं के बीच कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सभा के माध्यम से अपने नेता शाहनवाज हुसैन जी को बधाई देते हुए कहा कि हमारे नेता भागलपुर का गौरव और देश की शान है। उनका जन्मदिन बारंबार आता रहे और हम उत्साह के साथ उनका जन्मदिन मनाते रहे। हम सभी ईश्वर से कामना करते हैं कि भागलपुर अंग की धरती के जनता की सेवा करने उन्हें अवसर मिले। ऐसी हमसभी मंगल कामना करते हैं और उनका यश कृति परम वैभव पर पहुंचते हुए भारत माता को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए वह दिन रात संकल्पित होकर संगठन का काम करते रहें। साथ ही साथ इस कार्यक्रम में भागलपुर के प्रथम नागरिक सीमा साह, प्रमोद प्रभात, प्रदीप जैन, शरद बाजपेई, जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, मनीष दास, राजेश टंडन, सोनल सिंह, आशुतोष कुमार ढिल्लू, अश्वनी जोशी मोंटी, प्राणिक बाजपेई, संगीता सिन्हा, सुनीता मिश्रा, मनोज बुधिया, विनोद सिन्हा प्राणेश राय उज्जवल घोष बाल कृष्ण गोयल मनीष मिश्रा गणेश शर्मा हेमंत शर्मा सूरज शर्मा इकबाल खान सुनीत हिसारिया शीत कंठ नीरज धर्मेंद्र बबलू शशांक घोष समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हो राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन जी के दीर्घायु की कामना की।
Post a Comment
0 Comments