Bihar Breaking Live Current news Naugachia News
बड़ी खबर : नवगछिया मे विदेशी शराब की बड़ी खेप - 2001 बोतल विदेशी शराब जब्त:
विहान सिंह राजपूत की रिपोर्ट
अपने शहर की खबर व विज्ञापन यहाँ भेजें - 8340764850
नवगछिया : शनिवार को मद्य निषेध विभाग (उत्पाद विभाग) की ओर से की गयी छापेमारी में नवगछिया बाबा विशुराउत पुल समीप स्थित एसपी सिंग्ला धर्मकांटा के पास से शराब से लदी एक मिनी ट्रक को जब्त कर लिया गया। तलाशी के क्रम में ट्रक पर 85 पेटी विदेशी शराब बरामद की गयी। गिनती करने पर 85 पेटी में 2001 बोतल विदेशी शराब मिली है। गिरफ्तार शराब तस्कर झारखंड के धनबाद जिला स्थित झरिया के गुड कुमार रवानी और अनिल के साह शामिल हैं। उत्पाद अधीक्षक उमाशंकर प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना पर विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसमें मद्य निषेध एसआइ धनश्री बाला, एसआई लालू कुमार, सिपाही दिवाकर गौतम, सिपाही गणेश, सिपाही प्रमोद सहित सैप बल को शामिल किया गया है। मामले में मिनी ट्रक को जब्त कर लिया गया है।
Post a Comment
0 Comments