नवगछिया समाचार
नवगछिया एन एच 31 पर तेज हाईवा के धक्के से राजस्व कर्मचारी की मौत:
नवगछिया से विहान सिंह राजपूत की पूरी रिपोर्ट
नवगछिया: एन एच 31 नवगछिया साहु पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार शाम तेज अज्ञात हाईवा के धक्के से राजस्व कर्मचारी परमानंद शर्मा (55) की मौत हो गई जबकि बाईक चालक नया टोला निवासी दीपक कुमार को चोट आई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया जाता है मृतक राजस्व कर्मचारी परमानंद शर्मा नया टोला निवासी दीपक कुमार के साथ भागलपुर भीखनपुर गुमटी नंबर 12 स्थित आवास जा रहा था जहां साहु पेट्रोल पंप के पास तेज अज्ञात हाईवा के धक्के से मौके पर मौत हो गई।घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है।
Post a Comment
0 Comments