नवगछिया कचहरी के मैदान में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन,एसडीपीओ ने किया सम्मानित:
नवगछिया : विहान सिंह राजपूत की ग्राउंड रिपोर्ट
नवगछिया : मंगलवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर अभाविप नवगछिया के अनुज चौरसिया के नेतृत्व में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन कचहरी मैदान में किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में एसडीपीओ दिलीप कुमार थे, उन्होंने उपस्थित युवाओं को हौंसला अफजाई किया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन एसडीपीओ नवगछिया दिलीप कुमार, कुमार, जिला परिषद नंदनी सरकार, सावित्री पब्लिक स्कूल के निर्देशक राम कुमार साहू, अभाविप के नगर उपाध्यक्ष भास्कर कुमार एवं विपुल कुमार ,भाजपा नेता अजय सिंह, मुकेश राणा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। दौड़ प्रतियोगिता छात्रा में प्रथम स्थान प्राप्त किया नीतु कुमारी जिन्हें ज़िला पार्षद नंदनी सरकार ने सम्मानित किया, दुसरे स्थान पर रानी कुमारी, तीसरे स्थान पर तनुजा कुमारी रही । वहीं छात्र में प्रथम स्थान पर रवि कुमार जिन्हें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने शिल्ड देकर सम्मानित किया दुसरे स्थान पर सुमन कुमार रहा जिन्हें नगर उपाध्यक्ष विपुल कुमार और भास्कर कुमार ने सम्मानित किया तीसरे स्थान पर नीरज कुमार रहा जिन्हें जिला संयोजक पंकज यादव ने सम्मानित किया। वहीं मौके पर अभाविप के जिला संयोजक पंकज यादव, अनुज चौरसिया,नगर मंत्री राहुल राजपाल, अविश, सुजीत कुमार सौरभ, हर्ष,वैभव आदि मैजूद रहे।
Post a Comment
0 Comments