Bihar Breaking Live

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे का नवगछिया में मना जन्मदिन:

विहान सिंह राजपूत की कलम से पूरी रिपोर्ट
नवगछिया: गुरूवार को गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे का जन्मदिन नवगछिया में मनाया गया। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के सदस्यों ने जन्मदिन के उपलक्ष्य में हवण कार्यक्रम कर उनके दीघार्यु जीवन की कामना की। वहीं शाम नवगछिया महाराजजी चौक समीप केक काटा गया,राहगीरों के बीच सासंद निशिकांत दुबे के जन्मदिन पर मिठाई वितरण किया गया। रात्रि में नवगछिया स्टेशन परिसर में अलाव की व्यवस्था की गई , जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में पंडित वैदिक ललित शास्त्री, नंदलाल तिवारी ,सुरेंद्र जी नीरज शर्मा, अमर कुमार, निर्मल कुमार, संतोष गुप्ता, चंद्रगुप्त साह, मिथुन महुआ मद्धेशिया ,राम कुमार अशोक केडिया, सुभाष आशीष कुमार हिमांशु रंजन, नरेश शर्मा सहित कई अन्य उपस्थित थे ।

Post a Comment

0 Comments