लक्ष्मी होटल समीप बाले यादव की गोली मार हत्या,प्राथमिकी दर्ज:
नवगछिया - एन एच 31 लक्ष्मी होटल से महज कुछ ही दूरी पर शनिवार देर रात हत्या की घात लगाये अपराधियों ने तुलसीपुर निवासी बाले यादव की गोली मार हत्या कर दी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया , मृतक के साथ वॉलेट से आधार कार्ड , पेन कार्ड बरामद हुआ जिससे मृतक युवक की पहचान तुलसीपुर निवासी रेसो यादव के पुत्र बाले यादव के रुप में हुई है। स्थानीय पुलिस द्वारा रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया ।
*बाले की हत्या की प्राथमिकी दर्ज:*
हत्या की प्राथमिकी मृतक के भाई कैलाश यादव के बयान पर नवगछिया थाना में दर्ज की गई है। हत्या संबंध में मृतक के भाई कैलाश यादव ने नवगछिया थाना की पुलिस को बताया कि वर्तमान में घोघा फुलकिया में रह रहा हूं। दो जनवरी को अपने भाई के साथ मोरसंडा स्थित खेत में पानी पटवन करने के लिए मोटरसाइकिल से निकले थे। रास्ते में भाई के मोबाइल पर फोन आया। उसके बाद मेरा भाई लक्ष्मी होटल के पास पहुंचा। वहां पर पहले से घात लगाए इस्माइलपुर थाना के फुलकिया निवासी टुनटुन यादव, बुल्ला यादव, छोटवा यादव, लालू यादव, रूपेश यादव, मुरारी यादव ने मेरे भाई को चारो तरफ से घेर लिया। टुनटुन यादव, लालू यादव ने गोली मार दिया। वहां से किसी तरह जान बचाकर भाग आया। पूर्व में भी हम लोगों जमीन को लेकर विवाद चल रहा हैं। इसी कारण हमारे भाई को सभी लोगों ने मिलकर गोली मार कर हत्या कर दिया। मुंह तथा सर में गोली मारी गई हैं। पुलिस ने घटना स्थल पर गोली का प्लेट व खोखा बरामद किया हैं। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही हैं।
Post a Comment
0 Comments