Bihar Breaking Live Patna news Current news
बड़ी खबर - राजधानी के एम्स अस्पताल में फर्जी डाक्टर गिरफ्तार, कोरोना मरीज से चालीस हजार की ठगी:
पटना एम्स में फर्जी डाक्टर बनकर मरीजों से चालीस हजार की ठगी, गिरफ्तार पढ़िऐ
विहान सिंह राजपूत
पटना - राजधानी पटना के एम्स से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। पटना एम्स में फर्जी डाक्टर ने अस्पताल में ईलाजरत कोरोना मरीज से चालीस हजार नौ सौ रूपये की ठगी की है। पीड़ित कोरोना मरीज के परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया है जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने फर्जी डाक्टर को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है। वही आपको बता दें राजधानी पटना के एम्स अस्पतालों में इस तरह की कई घटना सामने आई है , शनिवार को हंगामा की सूचना पर पीएमओ का हस्तक्षेप हुआ जिसके बाद पुलिस ने फर्जी डाक्टर को दबोच लिया है।
Post a Comment
0 Comments