तेज बाईक की आमने-सामने की टक्कर में पांच जख्मी:
नवगछिया: गोपालपुर - पचगछिया सड़क के गोसाईगांव समीप तेज बाईक की आमने-सामने के टक्कर में पांच गंभीर रुप से जख्मी हो गये। घायलों में हरनाथचक के अमन कुमार ,सूरज सिंह, मुरली के अजय कुमार , परबत्ता जगतपुर के वेदानंद यादव व झारखंड निवासी रितेश यादव शामिल है। स्थानीय लोगों द्वारा अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में उपचार करवाया गया। बताया जाता है दाहसंस्कार करके लौटने के क्रम में गोसाईगांव समीप सामने से आ रही तेज बाईक की आमने सामने की टक्कर हो गई। जिसमें दोनों बाईक सवार कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
Post a Comment
0 Comments