Bihar Breaking Live

नवगछिया के रूंगटा विद्यालय में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन:

नवगछिया - नवगछिया नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष स्व सुखदेव प्रसाद की 21वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को वार्ड नं 18 में स्थित रुंगटा बालिका उच्च विद्यालय में समाजिक कार्यकर्ता मुकेश राणा की अध्यक्षता में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित की गयी।शिविर का उद्घाटन पीएचसी प्रभारी डॉ वरुण कुमार, डॉ विनय कुमार, प्राचार्य डॉ अखिलेश कुमार, इन्दु पासवान, वार्ड पार्षद चम्पा कुमारी, श्री राम पाठक, मुकेश राणा, अजय कुशवाहा, कौशल जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया।

शिविर में आये मरीजों का जांच किया गया साथ ही उपस्थित चिकित्सक द्वारा दवाई दी गई।

Post a Comment

0 Comments