Bihar Breaking Live

राजधानी में शराब होम डिलीवरी करने निकली युवती को पुलिस ने रंगेहाथ दबोचा:

पटना : शराब बंदी के बाद भी सूबे में शराब का धंधा कम होने का नाम नही ले रहा है। शनिवार शाम राजधानी पटना में शराब की होम डिलीवरी करने निकली युवती को पटना पुलिस ने दबोच लिया है। पटना पीरबहोर थाना की पुलिस ने वाहन चेंकिग दौरान अशोक राजपथ के पास युवती के स्कूटी से 180एम एल की 18 बोतल विदेशी शराब को जब्त किया है। पुलिस ने पच्चीस वर्षीय युवती को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस युवती से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में युवती ने पुलिस को बताया आर्थिक तंगी के कारण होम डिलीवरी शराब का काम कर रही थी।
अपने शहर की ताजातरीन खबरों के लिए बने रहे Bihar Breaking Live के साथ , खबर व विज्ञापन भेजें - 8340764850

Post a Comment

0 Comments