Bihar Breaking Live

ध्यान दें - एक फरवरी से पहले शहरी क्षेत्र में लगाये अतिक्रमण को दुकानदार स्वंय हटा लें ,कारवाई में मूड में प्रशासन:

नोट: बीते दिनों नवगछिया शहर का जायजा लते एसपी नवगछिया
नवगछिया : नवगछिया बाजार में जाम से निजात दिलाने की दिशा में ठोस पहल करते अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया ने नो एंट्री एक जनवरी 2021 से लागू किया है। नो एंट्री नियम के ट्रायल में शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण का मामला सामने आया , जिस पर नवगछिया प्रशासन एक फरवरी के बाद से कारवाई के मूड में है। अनुमंडल पदाधिकारी ई.अखिलेश कुमार द्वारा दिये निर्देश मुताबिक नगर पंचायत द्वारा माइकिंग कर दुकानदारों से अतिक्रमण स्वंय हटाने की अपील की जा रही है, इसके बावजूद भी शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण पर कोई असर नहीं हुआ है। जानकारी के लिऐ बता दें बीते दिनों नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने शहरी क्षेत्र का जायजा लेते दुकानदारों से अतिक्रमण हटाने की अपील की थी। इसी आलोक में अब एक फरवरी से शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की दिशा में सख्त कारवाई की जा सकती है , जिसकी तैयारी की जा रही है। 

Post a Comment

0 Comments