Bihar Breaking Live

नवगछिया - वैशाली चौक समीप पोखर से अज्ञात महिला का शव बरामद:


नवगछिया :  शनिवार सुबह वैशाली चौक समीप पोखर में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी का माहौल बना रहा। रेल पुलिस नवगछिया द्वारा अज्ञात महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लाया गया जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की गई । अज्ञात महिला की उम्र अनुमानत: साठ वर्ष के करीब जताई जा रही है,लाल रंग की साड़ी में महिला का शव मिला है, रेल पुलिस द्वारा अज्ञात महिला की पहचान के छानबीन की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments