Bihar Breaking Live

दहेज के लिए पति ने पत्नी को पीटा ,पीड़िता न्याय के लिए पहुंची थाना:


नवगछिया : विहान सिंह राजपूत की ग्राउंड रिपोर्ट

नवगछिया : दहेज के लिए पति की रोज रोज की पिटाई से तंग आकर महिला न्याय के लिए थाने पहुंच गई। मंगलवार को नवगछिया महिला थाना पहुंची पीड़ित महिला आरती देवी का कहना है दो मार्च 2020 को खगड़िया पसराहा झंझरा निवासी बिजेंद्र शर्मा के पुत्र आजाद कुमार से शादी हुई , शादी के कुछ महीने ठीक बीते लेकिन बीते छ: माह से उनके पति आजाद कुमार द्वारा एक लाख रूपया व मोटरसाइकिल के लिए प्रतिदिन गालीगलौज करते मारपीट किया जा रहा था। 
ससुराल पक्ष द्वारा गालीगलौज प्रतिदिन मारपीट की प्रताड़ना से तंग आकर नारायणपुर मधुरापुर अपने मायके पहुंच गई जहां पीड़िता अपने पिता उमेश शर्मा के साथ न्याय के लिए प्रशासन के दरवाजे तक पहुंची है। दहेज उत्पीड़न की शिकार हुई पीड़िता का कहना है वापस ससुराल जाने के बाद किसी भी वक्त उसकी हत्या की जा सकती है। मामले की प्राथमिकी के लिए पीड़ित महिला पक्ष द्वारा आवेदन दिया जा रहा था, मामले को लेकर महिला थानाध्यक्ष स्वेता सिंह ने बताया दहेज को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है , पीड़ित पक्ष द्वारा लिखित आवेदन प्राप्त होते मामले की छानबीन कर उपरोक्त दोषियों पर कारवाई की जायेगी।

Post a Comment

0 Comments