Bihar Breaking Live
28 फरवरी को बाल भारती वृहद रक्तदान शिविर का हो रहा आयोजन Bihar Breaking Live:
विहान सिंह राजपूत की कलम से पूरी रिपोर्ट
नोट: यह समाचार आप तक वृहद एवं स्वैच्छिक रक्तदान की जानकारी और आपको रक्तदान करने के प्रति जागरूकता संदेश है।
नवगछिया - 28 फरवरी 2021 यानी आने वाले रविवार को नवगछिया पोस्ट ऑफिस के निकट बाल भारती परिसर में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया समाजिक संस्था के तत्वावधान में यह आयोजन किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष चंद्रगुप्त साह ने जानकारी देते बताया हैं - रविवार को सुबह दस बजे से शाम के पांच बजे तक वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर होगा।जिसकी तैयारियाँ जोरों से की जा रही है। संस्था के दो दर्जन से अधिक सदस्य एवं समाजसेवी वर्ग द्वारा रक्तदान को लेकर जागरूकता संदेश सोशल मीडिया माध्यम से प्रसारित किया जा रहा है।
संस्था के श्रीधर कुमार, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया, सुमित भगत , केशव पांडेय एवं गणिनाथ सेवा समीति के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती , समाजसेवी शरद योगी, रूपेश कुमार सहित दर्जनों लोगों ने रक्तदान करने की अपील की है।
फोटोज - रक्तदान करते समाजसेवी पंकज कुमार भारती
रक्तदान का हमारे जीवन में विशेष महत्व:
रक्तदान सबसे बड़ा दान माना जाता है, रक्तदान ही है, जो न केवल किसी जरूरतमंद का जीवन बचाता है बल्कि जिंदगी बचाकर उस परिवार के जीवन में खुशियों के ढ़ेरों रंग भी भरता है। कल्पना कीजिए कि कोई व्यक्ति रक्त के अभाव में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है और आप एकाएक उम्मीद की किरण बनकर सामने आते हैं और आपके द्वारा किए गए रक्तदान से उसकी जिंदगी बच जाती है तो आपको कितनी खुशी होगी।
अध्यन से पता चलता है - रक्तदान के बाद शरीर में जो नए ब्लड सेल्स बनते हैं, उनमें किसी भी बीमारी से लड़ने की अपेक्षाकृत अधिक ताकत होती है और यह स्वच्छ व ताजा रक्त शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मददगार होता है, जिससे न सिर्फ कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप नियंत्रित रहता है बल्कि कैंसर जैसी बड़ी बीमारियों से बचाव, कुछ हद तक मोटापे पर नियंत्रण तथा कई संक्रामक बीमारियों से बचाव होता है। रक्त में आयरन की मात्रा नियंत्रित हो जाने से लीवर की कार्यक्षमता बढ़ जाती है।
तौ आईये इस 28 फरवरी 2021 को बाल भारती नवगछिया के प्रागंण में रक्तदान शिविर का हिस्सा बनते है, आपका रक्तदान दूसरों को जीवन प्रदान करेगा।
Post a Comment
1 Comments
Jai Ho
ReplyDelete