Bihar Breaking Live Current news Bihar Police
अपराधियों ने दी चुनौती - कुरसेला पुल के नजदीक अररिया के ठिकेदार को गोली से किया छल्ली :
कुरसेला पुल के पास अररिया के ठिकेदार को गोली से किया छल्ली:
विहान सिंह राजपूत के कलम से पूरी रिपोर्ट
न्यूज डेस्क : बेखौफ अपराधियों ने रविवार दोपहर कटिहार पुलिस को खुली चुनौती देते हत्या की घटना को अंजाम दिया है। रविवार दोपहर कुरसेला पुल समीप कबीर मथ के पास बेखौफ अपराधियों ने कार सवार अररिया के ठेकेदार चंदन अभिषेक उर्फ मुन्ना की गोली मार हत्या कर दी। हत्या की वारदात के बाद अपराधी हथियार लहराते चलते बने। अज्ञात अपराधियों ने तीन गोली अररिया के ठेकेदार चंदन को मारी जहां मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय पुलिस पूछताछ के बाद शव की शिनाख्त कर पायी , कार का चालक फरार था। पुलिस ने घटनास्थल के समीप कई लोगों से पूछताछ भी की है।
घटना की सूचना पर आनन फानन में कुरसेला थाना की पुलिस , एसडीपीओ अमरकांत झा और एसपी विकास कुमार घटना स्थल पर पहुंचे। एसपी ने बताया - घटना की जांच फोरेंसिक टीम द्वारा कराई जा रही है, मृतक चंदन अररिया का निवासी है और वह कार से नवगछिया के रास्ते भागलपुर जा रहा था , भागलपुर में उनकी बहन रहती है। हत्या क्यों और किसने की पुलिस तमाम बिंदुओं पर छानबीन में जुटी हुई है।
Post a Comment
0 Comments