Bihar Breaking Live

पंचायत चुनाव को लेकर नवगछिया पुलिस ने बनाई रणनीति, थानाध्यक्ष को मिला सख्त निर्देश:

Bihar Breaking Live ~ विहान सिंह राजपूत की रिपोर्ट
नवगछिया : पंचायत चुनाव में महज कुछ ही माह बच गये है , चुनाव आयोग जहाँ तैयारियों में जुटी हुई है तौ दूसरी तरफ पुलिस महकमे में भी पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। पुलिस जिला नवगछिया में बुधवार को एसडीपीओ दिलीप कुमार ने जिले के सभी थानाध्यक्षों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की है। उन्होंने पंचायत चुनाव के मद्देनजर सभी थानाध्यक्ष को अपने - अपने थाना क्षेत्र में गांव की गतिविधि पर नजर बनाये रखने का निर्देश दिया है साथ ही फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी,केस के अनुसंधान में तेजी लाने सहित गश्ती तेज करने के साथ वाहन चेंकिग अभियान चलाने के निर्देश दिये है।

अपने शहर की ताजातरीन खबरों के लिए बने रहे Bihar Breaking Live के साथ

Post a Comment

0 Comments