अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
मनिहारी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित:
विहान सिंह राजपूत की रिपोर्ट
कटिहार: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कटिहार के मनिहारी प्रखंड में जीविका सदस्यों द्वारा कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किये गये। महिला सशक्तिकरण को लेकर प्रखंड में उत्साह के साथ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता ,केंडल प्रतियोगिता,बैलून प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता कार्यक्रम में पहले , दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे प्रतिभागियों को जीविका दीदियों द्वारा प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रखंड के जीविका बीआरपी सूरज झा ने संबोधित करते कहा - आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। महिला शक्ति के आगे कोई शक्ति नहीं है। महिला जो करने की ठान ले वह करके रहती है। जीविका दीदियों का हौसलाअफजाई करते उन्होंने कार्य को सराहा। वही कार्यक्रम बीपीएम तमन्ना प्रवीण ,बीआरपी सूरज झा , एलएचएस राम बाबू , एसी अमरकांत ,सीसी रंजय , संतोष व नूतन मैजूद रहे इन सबों को सम्मानित किया गया।
Post a Comment
0 Comments