Bhagalpur news
भागलपुर - पुलिस के मुठभेड़ मे मारा गया , रानी दियारा का आतंक चंद्रशेखर और मनोहर:
◆घटनास्थल से प्राप्त तस्वीर◆
रिपोर्ट - विहान सिंह राजपूत
भागलपुर डेस्क : बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है ,रानी दियारा में आंतक के सरगना का एसटीएफ पुलिस ने एनकाउंटर कर मार गिराया है। रानी दियारा में अपराधियों के वर्चस्व की सूचना अक्सर पुलिस तक मिलती ही रहती थी , पुलिस के लगातार धर पकड़ के बावजूद जिले के रानी दियारा में अपराधियों का सरगना चन्द्रशेखर का आतंक जोरों पर था। एकचारी निवासी चन्द्रशेखर कापरी के ऊपर पचास हजार का ईनाम था।
एसटीएफ पटना को चन्द्रशेखर गिरोह की भनक थी, सूचना पर पहुंची एसटीएफ ने कारवाई शुरू की तौ चन्द्रशेखर गिरोह द्वारा फायरिंग शुरू कर दी गई ,जवाब में एसटीएफ ने चन्द्रशेखर कापड़ी ,मनोहर मंडल को मार गिराया है। मौके से एक रेगुलर राइफल, 12 बोर के बूंदुक,2 मासकेट ,1 देशी कट्टा,12 बोर जिंदा कारतूस सहित कारतूस बरामद किये गये है। वही सूचना है कि मौके से एसटीएफ ने कुछ अपराधियों को दबोचा है जिससे पूछताछ की जा रही है।
Post a Comment
0 Comments