Bihar Breaking Live
नवगछिया के इस जगह मिला अज्ञात शव, जहरीला पदार्थ खाने से मौत:
नवगछिया : नवगछिया पुलिस जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर यात्री सेड के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला है, शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात शव को कब्जे मे ले लिया। पोस्टमार्टम के लिए शव को अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लाया गया जहाँ पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।
खबर लिखे जाने तक अज्ञात युवक की पहचान नही हो पायी है , अज्ञात युवक की मृत्यु जहरीले पदार्थ खाने से हुई है। अज्ञात युवक की उम्र करीब 30 वर्ष जतायी जा रही है।
Post a Comment
0 Comments