Bihar Breaking Live

नवगछिया के इस जगह लगा नाड़ी परीक्षण सह चिकित्सा शिविर:

नवगछिया - विहान सिंह राजपूत की रिपोर्ट
नवगछिया : शहरी क्षेत्र के मारवाड़ी विवाह भवन में शुक्रवार से दो दिवसीय निशुल्क नाड़ी परीक्षण सह चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। समाज सेवी अजय कुमार रुंगटा, पवन कुमार सर्राफ, डॉ बीएल चौधरी, शिव कुमार पंसारी तथा नाड़ी परीक्षण विशेषज्ञ नीरज मुरारका ने दो दिवसीय शिविर का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। 

खाटू राजस्थान से आये प्रमुख नाड़ी परीक्षण विशेषज्ञ नीरज मुरारका ने विभिन्न तरह के सामान्य एवं असाध्य रोगियों को उनके रोगों की सही जानकारी दी तथा बिना दवा के निशुल्क उपचार की विधियां बताई। इस शिविर के आयोजक प्रतीक खेमका और पारस खेमका ने बताया लायंस क्लब ऑफ नवगछिया टाउन, मारवाड़ी युवा मंच, सांवरिया सरकार, श्री श्याम भक्त मंडल और श्याम दीवाने इत्यादि विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों द्वारा शिविर को सफल बनाने में योगदान दिया जा रहा है। जहां विभिन्न रोगों से ग्रस्त रोगी इस शिविर का लाभ ले रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments