Bhagalpur news
भागलपुर में 12868 लोगों ने अब तक कोरोना से जीती जंग, अब इतने है एक्टिव मरीज जानिए:
विहान सिंह राजपूत की रिपोर्ट
नवगछिया : कोरोना की दूसरी लहर में प्रतिदिन बिहार में हजारों की संख्या में कोरोना के मरीज मिल रहे है। सिल्क सिटी भागलपुर में कोरोना का कहर जोरों पर है, कोरोना खबरों के बीच अच्छी खबर यह है कि कोरोना से जंग जीतकर मरीज घर लौट रहे है। जिला स्वास्थ्य समीति की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक 23 अप्रैल 2021 तक 09 लाख 85 हजार 986 लोगों की कोरोना जांच में 15 हजार 429 लोग संक्रमित मिले जबकि कोरोना से 12 हजार 175 लोगों ने कोरोना से जंग जीत लिया है। शनिवार को कोरोना के 695 नये मरीज मिले है। नवगछिया अनुमंडल से 132 कोरोना मरीज मिले है।
नवगछिया में 132 नये मरीज मिले,इन क्षेत्रों से कोरोना मरीज:
नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में शनिवार को 120 लोगों का कोरोना जांच हुआ जिसमें 49 लोगों का कोरोना रिपोर्ट पोजिटिव आया है । 49 कोरोना मरीज में पुलिस पदाधिकारी , शहरी क्षेत्र ,नगरह , नवादा , भवानीपुर , हरनाथचक , सिधिंया मंकदपुर , तेतरी, पकड़ा, व श्रीपुर गांव के मरीज शामिल हैं। खरीक में 15 , गोपालपुर में 14, रंगरा में 10, बिहपुर में 8 , नारायणपुर में 34 मरीज मिले है।
अच्छी खबर:
शनिवार को 693 लोगों ने कोरोना से जंग जीत लिया है अभी जिले में कोरोना के 3116 एक्टिव मरीज है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक (शनिवार तक) 12868 मरीज स्वस्थ हो गये है
Post a Comment
0 Comments