नवगछिया में सघन मास्क चेकिंग अभियान शुरू, बिन मास्क के घूम रहे लोगों का कट रहा चलान:
विहान सिंह राजपूत कलम से पूरी रिपोर्ट
नवगछिया - बढ़ते कोरोना के बीच केन्द्र सरकार ने कोरोना रोकथाम में तेजी लाने के साथ सघन मास्क चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया है। राज्यसरकार के मिले दिशा निर्देश के आलोक में राज्य के सभी जिलें में सघन मास्क चेकिंग अभियान चल रहा है, नवगछिया में रविवार शाम एसडीओ ई.अखिलेश कुमार,एसडीपीओ दिलीप कुमार व स्थानीय नवगछिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह दलबल के साथ निकले और सघन मास्क चेकिंग अभियान चलाया। बिन मास्क के घूम रहे लोगों से जुर्माना वसूला गया जबकि बिन मास्क के समान दे रहे दुकानदारों को हिदायत दी गई है। सघन मास्क चेकिंग को लेकर नवगछिया अनुमंडल के सात जगहों पर पुलिस बलों एवं पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है । सोमवार यानी आज सुबह से नवगछिया शहरी क्षेत्रों में सघन मास्क चेकिंग अभियान चल रहा है वही नवगछिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह वाहन व मास्क चेकिंग अभियान में मुस्तैद नजर आ रहे है।जानकारी हो कोरोना नियम उल्लंघन करने पर दुकानों को सील किया जा सकता है साथ ही जुमार्ना देना पड़ सकता है।
Post a Comment
0 Comments