Bihar Breaking Live

नवगछिया के इस गांव में अभी - अभी लगी आग, लाखों का नुकसान:

विहान सिंह राजपूत की रिपोर्ट
नवगछिया : इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है , नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र के नगरह पंचायत के नयाटोला में आग लगने से एक घर पूरी तरह जलकर राख हो गया है। बताया जाता है नगरह पंचायत के नया टोला निवासी चिंरजीवी ठाकुर के घर में खाना बनाने के दौरान आग लगा , घर में रखे खाद्य पदार्थ सहित सारा समान चलकर राख हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। पंचायत के मुखिया भरत लाल पासवान ने जानकारी देते बताया - दमकल विभाग को सूचना दी गई है, ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाने की कवायत की जा रही है। घर में रखा सारा समान जल गया है।

Post a Comment

0 Comments