Bihar Breaking Live
नवगछिया में प्रशासन के लाख हिदायत के बाद भी कोरोना नियम का उल्लंघन, इस मॉल को किया सील:
विहान सिंह राजपूत की रिपोर्ट
नवगछिया : देश भर में कोरोना की दूसरी लहर है, बीते दिनों से बिहार में कोविड मरीजों में लगातार इजाफा हुआ है। नवगछिया अनुमंडल में भी कोरोना एक बार फिर बढ़ता जा रहा है। पिछले दिनों ही अनुमंडल पदाधिकारी ई.अखिलेश , एसडीपीओ दिलीप कुमार , स्थानीय थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने सघन मास्क चेकिंग अभियान चलाकर लोगों से मास्क पहनने की अपील की थी, दुकानदारों को हिदायत दिया गया था। शहरी क्षेत्र में कोरोना मरीज मिलने के बाद शहरी क्षेत्र को माइक्रो कंटेंमेंट जोन घोषित किया गया है, बुधवार को महाराजजीचौक निकट सिटी कार्ट मॉल को सील किया गया है। मास्क जांच अभियान के दौरान मॉल में 10 से 15 के संख्या में व्यक्ति बिना मास्क के शॉपिंग कर रहे थे। इसके साथ ही बिलिंग काउंटर पर भी लोगों की काफी संख्या में भीड़ लगी हुई थी जहां पर सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं कराया जा रहा था। कोविंद उल्लंघन के तहत मॉल को सील कर दिया गया । नवगछिया एसडीओ ई.अखिलेश कुमार ने लोगों से मास्क पहनने की अपील की है साथ ही कहा है बिन मास्क के समान दे रहे दुकानों को सील कर लिया जाएगा।
Post a Comment
0 Comments