Bihar Breaking Live
बिहार सरकार ने लगाई मोहर ,जल्द नवगछिया में इस जगह बनेगा स्टेडियम:
विहान सिंह राजपूत की रिपोर्ट
नवगछिया : नवगछियावासियों के लिऐ अच्छी खबर है, खेल क्षेत्र में अथक प्रयास के बाद स्टेडियम का निर्माण होने जा रहा है। बिहार सरकार ने नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर के सैदपुर में फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण कराने के आलोक में निर्देश दिया है। जदयू जिला प्रवक्ता रवि कुमार ने जानकारी देते बताया - स्थानीय विधायक गोपाल मंडल के अथक प्रयास से नवगछिया के गोपालपुर उच्च विद्यालय सैदपुर में फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण होगा। जिसकी स्वीकृति बिहार सरकार ने दे दी है।ताजातरीन खबरों के साथ कराये विज्ञापन - 8340764850
1,16,06,927 रूपये की लागत से खेल स्टेडियम का निर्माण होने जा रहा है। जदयू जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह कुशवाहा का कहना है इससे स्थानीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बिहार सरकार तथा स्थानीय विधायक का आभार व्यक्त किया है।
Post a Comment
0 Comments