Bihar Breaking Live

नवगछिया पुलिस पर फायरिंग करने वाले अपराधी को रंगरा पुलिस ने दबोचा:

विहान सिंह राजपूत की रिपोर्ट
नवगछिया डेस्क : नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा ओपी पुलिस ने लंबित मामलों में फरार चल रहे भवानीपुर के बबलू यादव को गिरफ्तार किया है। रंगरा ओपी के प्रभारी महताब खां ने मंगलवार सुबह भवानीपुर गुमटी 10 से गिरफ्तार किया है। एसपी नवगछिया सुशांत कुमार सरोज ने जानकारी देते बताया - हत्या , पुलिस पर फायरिंग व दो अन्य मामले में फरार चल रहे अपराधी को रंगरा ओपी प्रभारी महताब खां ने गिरफ्तार किया है।
जानकारी हो पुलिस जिला नवगछिया के कप्तान सुशांत कुमार सरोज ने सोमवार को मासिक अपराध गोष्ठी की। पुलिस जिला में बेहतर पुलिसिंग के लिए रंगरा ओपी प्रभारी महताब खां तीसरे बार भी प्रथम स्थान पर रहे। 

Post a Comment

0 Comments