नवगछिया के वार्ड पार्षद ने कोरोना टीका को लेकर चलाया जागरूकता अभियान, एक दिन में 290 लोगों ने लिया टीका:
Bihar Breaking Live विहान सिंह राजपूत की कलम से
नवगछिया : कोरोना वैक्सीन लगवाने को लेकर नवगछिया में जागरूकता अभियान का व्यापक असर देखने को मिल रहा है ,शहरी क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 में कोरोना वैक्सीन लगाने को लेकर उमंग देखने को मिला है। वार्ड पार्षद चंपा कुमारी द्वारा अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ वरूण कुमार से वार्ड 18 में वैक्सीनेशन को लेकर बात कहीं गई। वार्ड पार्षद की सजगता को ध्यान रखते अनुमंडल अस्पताल नवगछिया के उपाधीक्षक डॉ वरूण कुमार ने डाक्टर की टीम वैक्सीनेशन के लिए वार्ड नंबर 18 में भेजा। कोरोना वैक्सीन कैंप लगाने की सूचना वार्ड के लोगों तक पहुंची , सुबह से शाम तक लोगों ने पहले खूद कोरोना टीका लगवाया साथ ही एक दूसरे को कोरोना टीका लगवाने के लिए जागरूक करते दिखे।
वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मुकेश राणा ने अस्पताल उपाधीक्षक का आभार व्यक्त करते बताया - वार्ड के दो सेंटर पर वार्ड सहित 290 लोगों ने शुक्रवार को कोरोना टीका लगवाया।
इधर वार्ड नंबर 18 के पार्षद द्वारा लोगों में जागरूकता लाने के प्रयास को अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ वरूण कुमार ने सराहा है। गणिनाथ सेवा समीति अध्यक्ष पंकज भारती, क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया सरंक्षक चंद्रगुप्त साह, समाजसेवी श्रीधर शर्मा,संतोष गुप्ता,सुमित भगत, कौशल जायसवाल, केशव पांडेय ने वार्ड पार्षद को बधाई दिया है।



Post a Comment
0 Comments