Bihar Breaking Live
Bihar Breaking Live - अभी-अभी जिला परिवहन पदाधिकारी के आवास पर पड़ा छापा, चालीस लाख बरामद:
पटना - विहान सिंह राजपूत की कलम से पूरी रिपोर्ट
मुज़फ्फरपुर - आय से अधिक संपत्ति मामले में मुजफ्फरपुर जिले में जिला परिवहन पदाधिकारी के आवास पर निगरानी विभाग का छापा पड़ा है, मुजफ्फरपुर जिला के जिला परिवहन पदाधिकारी रजनीश लाल के आवास पर निगरानी विभाग के पदाधिकारी सुबह से छापेमारी में जुटे हैं ।
खबर व विज्ञापन यहाँ भेजें - 8340764850
अब तक जो जानकारी निकलकर सामने आई है उसके मुताबिक 40 लाख से ऊपर रुपया बरामद हुआ है निगरानी विभाग ने बैंक के अकाउंटेंट को रूपया गिरने के लिए बुलाया है, निगरानी विभाग के द्वारा बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है सुबह से अधिकारियों के बीच निगरानी विभाग की छापेमारी से मुजफ्फरपुर से लेकर पटना तक हड़कंप मचा है ।
Post a Comment
0 Comments