ABVP Bihar
अभाविप कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया मिशन आरोग्य रक्षक कार्यक्रम, लोगों से कहा - कोरोना वैक्सीन सुईया लगावे से स्वस्थ रहबै
नवगछिया: कोरोना काल में मिशन आरोग्य रक्षक कार्यक्रम के तहत नवगछिया के रंगरा में अभाविप कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल में स्वच्छ रहने की अपील की। मंगलवार दोपहर रंगरा के सैकड़ों घरों तक अभाविप रंगरा केन्द्र के कार्यकर्ता हाथ में सेनेटाइजर के साथ आक्सीमीटर लिये पहुंचे। स्टूडेंट फोर सेवा के जिला संयोजक अनुज चौरसिया कार्यकर्ताओं के साथ कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया। मौके पर रंगरा केन्द्र अभाविप के अनुराग कुमार आर्य , बेचन कुमार , राहुल राजपाल , सुजीत कुमार ,ग्रामीण प्रियतोष कुमार सिंह व गौरव कुमार आदि मैजूद रहे।
रिपोर्ट - विहान सिंह राजपूत
Bihar Breaking Live
Post a Comment
0 Comments