Bihar Breaking Live
बारिश से पटना की स्थिति बिगड़ने लगी, उपमुख्यमंत्री आवास, बिहार विधान मंडल परिसर में जलजमाव:
विहान सिंह राजपूत की रिपोर्ट
Bihar Breaking Live : राजधानी पटना में एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है, शुक्रवार रात हुई बारिश से पटना शहर के कई इलाके में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है । मानसून की जोरदार बारिश ने पटना नगर निगम के उन सारे दावों की पोल खोल कर रख दी है, जिन बातों में नगर निगम पटना ने कहा था कि जल जमाव की समस्या से निजात दिलाने में नगर निगम सक्षम है
पटना में सुबह से जगह-जगह जलजमाव की समस्या देखी जा रही है , पटना के कई इलाकों में स्थिति झील जैसी बन गई है, शनिवार सुबह कुछ तस्वीरें निकल कर सामने आई है, जिसमें बिहार विधान मंडल परिषद परिसर, उपमुख्यमंत्री आवास परिसर में जलजमाव की समस्या देखी जा रही है
बोरिंग रोड,बोरिंग कनाल रोड में जलजमाव की भारी समस्या देखी जा रही है महज कुछ ही दूरी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आवास है,कई छात्रों के रूम में पानी घूस गया है, काफी समस्या से लोगों को झूझना हो रहा है
ग्राउंड रिपोर्ट पटना ~ Bihar Breaking live पत्रकार नीतीश सिंह (विहान सिंह राजपूत)
Post a Comment
0 Comments