Bihar Breaking Live

अपराधियों पर नकेल कसने के लिए नवगछिया पुलिस ने बनायी रणनीति, जिले में चल रहा सघन चेकिंग अभियान ,मिल रही सफलता:

विहान सिंह राजपूत की कलम से पूरी रिपोर्ट: 
नवगछिया : पुलिस जिला नवगछिया में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए नवगछिया पुलिस के कप्तान सुशांत कुमार सरोज सक्रिय नजर आ रहे है,अहले सुबह हो या देर रात नवगछिया एसपी एस के सरोज , एसडीपीओ दिलीप कुमार के साथ दल बल के साथ अपराधियों की मनसूबे पर भारी पड़ते नजर आ रहे है। 
नवगछिया पुलिस अपराधियों की हर गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सोशल मीडिया से लेकर ग्राऊंड तक मुस्तैदी से डटे है। एसडीपीओ दिलीप कुमार देर रात तक अपराधियों के खिलाफ छापेमारी में जुटे नजर आते है वही एसपी के निर्देश पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शराब तस्करों पर पुलिस की पैनी नजर है। विशेष अभियान के तहत धर-पकड़ अभियान चल रहा है। पैसे की लेन देन करने वाले व्यवसायी वर्गो से पुलिस ने समन्वय स्थापित करने के लिए बीते दिनों की बातचीत की है,पैसे की लेन देन करने वालो से सावधानी बरतने के साथ डिजिटल प्रणाली लेन देन की अपील की है।
सोशल मीडिया पर चल रहा विशेष अभियान: 
सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट और अफवाहों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने विशेष टीम बनायी है, जाति , धर्म , आपत्तिजनक राजनीतिक बयानबाजी , विशेष समूह संक्षेप व अपराध की गतिविधियों पर पैनी नजर पुलिस की बनी हुई है , बीते दिनों ही विवादित पोस्ट शेयर करने मामले में तीन युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

 

Post a Comment

0 Comments