ABVP Bihar
नवगछिया में आरोग्य रक्षक टीम लोगों में जागरूकता पहुंचाने में जुटी:
BBL Desk नवगछिया : कोरोना काल में लोगों के बीच स्वच्छता संदेश के साथ कोरोना वैक्सीन लगवाने के अभाविप की आरोग्य रक्षक टीम ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच रही है।बुधवार को अभाविप नवगछिया इकाई कार्यकर्ता प्रतिभा झा के नेतृत्व में हरनाथचक में लोगों के बीच पहुंचे अभाविप कार्यकर्ताओं ने लोगों से साफ सफाई के साथ रहने की अपील की ,घर-घर नवगछिया इकाई के कार्यकर्ता पहुंच रहे थे। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्मृति सिंह सोशल मीडिया पर लाइव आकार लोगों से आरोग्य रक्षक टीम द्वारा किये जा रहे कार्य की जानकारी दी। करीब 700 लोगों से दूसरे दिन अभाविप नवगछिया कार्यकर्ताओं ने संपर्क किया। कार्यक्रम प्रभारी राहुल शर्मा,नगर मंत्री विश्वास वैभव,नगर सह मंत्री प्रतिभा झा, कला मंच प्रमुख विश्वजीत चौधरी , कला मंच सह प्रमुख निकिता राज, एसएफएस सह प्रमुख अभिषेक कुमार,अनुप्रिया कुमारी,राहुल राज,सुजीत चौधरी,शुभम कुमार,तिलक कुमार,कुंदन कुमार,मनीष कुमार उपस्थित थे।
Post a Comment
0 Comments