Bihar Breaking Live

अभी ही ~ शराब माफियाओं पर भारी पड़ रहे चार एसपी का हुआ तबादला, भागलपुर के एक्साइज एसपी बने पढ़िए

विहान सिंह राजपूत की कलम से पूरी रिपोर्ट
 Bihar Breaking Live - शराब माफियाओं पर भारी पड़ रहे एक्साइज विभाग के चार एसपी का तबादला अभी अभी हुआ है  , इन चार एक्साइज अधीक्षकों में नालंदा के एक्साइज अधीक्षक विजय शेखर दुबे को वैशाली अधीक्षक का प्रभार सौंपा गया है, वैशाली के अधीक्षक सुनील कुमार सिन्हा को बेगूसराय का एक्साइज एसपी नियुक्त किया गया है जबकि भागलपुर जिले के एक्साइज एसपी उमाशंकर प्रसाद को नालंदा का एसपी बनाया गया है वही भागलपुर एक्साइज एसपी की जिम्मेदारी अजय शंकर सहाय को मिली है|

खबर व विज्ञापन यहाँ भेजें - 8340764850

जानकारी हो भागलपुर जिले के एक्साइज एसपी रहते उमाशंकर प्रसाद के नेतृत्व में हजारों लीटर प्रतिमाह शराब की बरामदगी होती रही है, कुछ दिन पहले भी नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र में शराब की बड़ी खेप को एक्साइज विभाग द्वारा बरामद किया गया था | 2020 में भी नवगछिया पुलिस जिला से एक्साइज विभाग ने शराब माफियाओं के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया था, एनएच 31 नवगछिया से भारी मात्रा में विदेशी शराब जप्त की गई थी, नवगछिया दियारा क्षेत्रों में भी एक्साइज विभाग शराब माफियाओं पर भारी पड़ते नजर आते रहे हैं|


गौरतलब हो कि बिहार सरकार शराबबंदी को सफल बनाने को लेकर लगातार लोगों को जागरूकता के साथ शराब सेवन ना करने के लिए प्रेरित कर रहा है लेकिन फिर भी सूबे में शराब खरीद बिक्री खूब हो रही है|

आपने Bihar Breaking Live के पत्रकार नीतीश सिंह (विहान सिंह राजपूत) की रिपोर्ट को पढ़ा, आपको रिपोर्ट कैसी लगी कोमेंट करके जरूर बतावें.

Post a Comment

1 Comments

  1. यह है सुशासन का कमाल

    ReplyDelete