नवगछिया में 51वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर भव्य महाश्रृंगार, महाआरती का आयोजन :
Bihar Breaking live ~ नीतिश सिंह (विहान सिंह राजपूत) की कलम से पूरी खबर
नवगछिया : दक्षिणेश्वरी काली मंदिर नवगछिया में शुक्रवार को महाश्रृंगार, ज्योत, महाआरती का भव्य आयोजन किया गया। सुबह से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना हुई, दिन ढ़लते देर शाम तक नवगछिया शहर के विभिन्न मोहल्लों से भक्तजन मंदिर पहुंचे और माता कालिका की पूजा अर्चना में जुटे दिखें।
दक्षिणेश्वरी काली माता के दरबार में भव्य आयोजन का अवसर शुक्रवार को कुछ खास रहा ,शहरी क्षेत्र के राजेन्द्र प्रसाद भगत एवं प्रभावती देवी की वैवाहिक जीवन की 51वीं वर्षगांठ थी,उनके सुपुत्र शिवशंकर भगत (बबलू) और गौरीशंकर भगत (लालू) के द्वारा भक्तिभाव से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मौके पर पंडित राम जी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अनुष्ठान कार्य को संपन्न कराया, भव्य कार्यक्रम में देर शाम भक्तिभाव से भजनों को कलाकारों ने प्रस्तुत किया, इस दौरान मैय्या दरबार में सैकड़ों भक्तों ने पूजा अर्चना करते सुख, समृद्धि की कामना की ।
आपने Bihar Breaking Live के पत्रकार विहान सिंह राजपूत की कलम से पूरी खबर को पढ़ा, तमाम सटिक खबरें आप तक पहुंचाते रहेगे |

Post a Comment
0 Comments